अनूपपुर: अमरकंटक रोड पर पंकज ट्रेडर्स से धमन सांप का रेस्क्यू
अमरकंटक रोड स्थित पंकज ट्रेडर्स में धमन सांप दिखाई देने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से धमन सांप का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।