सिमडेगा: कोचेडेगा टोकीडूबा गांव में सांप काटने से व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
सिमडेगा के कोचेडेगा टोकीडूबा गांव में बीती रात विक्की सिंह नामक व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की वजह से उसे सदर अस्पताल सिमडेगा लाया ,जहां पर मंगलवार की सुबह 10:00 बजे उसकी मौत हो गई जानकारी देते हुए पत्नी ने बताया कि घर में जमीन पर सोया हुआ था इसी दौरान सांप ने काट लिया और सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में उसकी मौत हुई।