मिलक: थाना मिलक क्षेत्र में अमृतसर-हावड़ा ट्रेन से गिरकर एक युवक की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा शव
Milak, Rampur | Feb 22, 2024 कोतवाली मिलक क्षेत्र के क्यूरार गांव के पास अमृतसर-हावड़ा ट्रेन से एक यात्री अचानक नीचे गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली मिलक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे हैं।