मिलक: विकासखंड मिलक में सांसद घनश्याम लोधी ने ब्लॉक प्रमुख की मौजूदगी में ₹2.10 करोड़ के विकास कार्यों पर लगाई मुहर
Milak, Rampur | Feb 21, 2024 सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने मिलक विकासखंड के सभागार में ₹2.10 करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा आप लोगों के विकास के लिए हम और हमारी सरकार काम कर रही है, मोदी जी व योगी जी योजनाएं बना रहे हैं। आपके एक-एक वोट से सरकार बनती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में आप लोगों को भी सरकार का साथ देना है ताकि सरकार देश का विकास कर सके।