दतिया नगर: दतिया में विधानसभा उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े
विधानसभा उपचुनाव के तहत बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुआ। शाम 6:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मतदाताओं ने पूरे उत्साह और लोकतांत्रिक भावना के साथ अपन