नौगांव: देशव्यापी बंद का नौगांव में असर, खाद-बीज की दुकानें बंद, किसान परेशान, मांगें न मानी तो अनिश्चितकालीन...
नौगांव नगर में खाद, बीज और कीटनाशक व्यापारियों के देशव्यापी बंद का व्यापक असर देखने को मिला। ऑल इंडिया एग्रो इनपुट्स डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार सुबह से ही नगर की अधिकांश कृषि आदान दुकानों के शटर बंद रहे। व्यापारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।