बदायूँ में बड़ा हादसा: धान की रोपाई करने जा रहे बच्चों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक दर्जन से ज्यादा बच्चे दबे, कई की हालत गंभीर
बदायूँ। जनपद के थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम मुड़िया सतासी में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। धान की रोपाई करने जा रहे बच्चों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार एक दर्जन से अधिक बच्चे उसके नीचे दब गए।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायल बच्चों को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर निजी वाहनों से अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Budaun, Budaun | Jul 18, 2026