पयागपुर: कटका गांव निवासी 75 वर्षीय वृद्ध की गड्ढे में गिरने से हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी 75वर्षीय अमर सिंह अपने घर से कुछ दूरी पर शौच को जा रहे थे तभी गड्ढे में गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने रविवार शाम 4बजे जानकारी देते हुवे बताया कि गड्ढे में गिरने से मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।