इटावा: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी को भगाने और दुष्कर्म के मामले में बकेवर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, किशोरी बरामद
Etawah, Etawah | Apr 16, 2026 सोशल मीडिया के जरिए नाबालिगों को जाल में फंसाकर उनका शोषण करने वाले अपराधियों के विरुद्ध बकेवर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बकेवर क्षेत्र की एक किशोरी को थाना भरथना के यादव नगर निवासी तन्मय श्रीवास्तव (24) पुत्र