सिकंदराराऊ: हसायन कोतवाली परिसर में तसीलदार ने डीजे संचालकों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
हसायन कोतवाली परिसर में डीजे संचालकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सिकंदराराऊ तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने डीजे संचालकों को निर्देश दिए कि वे गंगाघाट से गंगाजल लेने और शिवालयों तक ले जाते समय केवल धार्मिक संगीत और भजन बजा सकते हैं। उन्हें निर्धारित डेसिबल मानक के अनुसार ही साउंड सिस्टम बजाने की अनुमति होगी।