लखनपुर: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पहल पर लखनपुर को मिलेगा बाईपास, लेमरू क्षेत्र में बनेगी वन्य जीव अनुकूल फोरलेन सड़क
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के पहल पर अंबिकापुर कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में उन्नत करने की योजना में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भेजे गए सुझाव पत्र के बाद अब लखनपुर नगर में बाईपास के साथ लेमरू हाथी प्रोजेक्ट क्षेत्र में वन्यजीव अनुकूल सड़क का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री का आभार जाता है।