पडरौना: कुशीनगर में मारपीट में घायल स्कूल प्रबंधक की मौत, बबुईया हरपुर में ग्रामीणों ने चार सूत्रीय मांगों पर किया सड़क जाम
कुशीनगर के पडरौना को.थाना क्षेत्र के बबुईया हरपुर गांव में बीते दिनों स्कूल गेट पर हुए मारपीट के मामले में घायल प्रबंधक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटेलाल कुशवाहा के रूप में हुई है। जैसे ही उनकी मौत की खबर गांव और परिजनों तक पहुंची, पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन