पडरौना: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में पड़रौना में प्रदर्शन, 'जय श्री राम' के नारों के साथ फूंका पुतला
बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार और दीपूदास की हत्या के विरोध में आज बुधवार पड़रौना शहर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए सुभाष चौक पर पैदल विरोध मार्च कर आतंकवाद का पुतला फूंका गया।यह जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया।