टिब्बी: टिब्बी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खराब पड़ी डायलिसिस मशीन हुई शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत
कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक महीने से खराब पड़ी डायलिसिस मशीन को आखिरकार सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। मशीन बंद होने से गंभीर मरीजों को जिला मुख्यालय या महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे थे। हाल ही में निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने इसे जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया था।