परिहार: मनपौर में नाला निर्माण में लापरवाही, पानी भरे गड्ढे में ही कर दी ढलाई
मनपौर में नाला निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आई है। निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भर गया, लेकिन उसे निकाले बिना ही उसी पानी में ढलाई कर दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार गुणवत्ता से समझौता कर काम कर रहा है। लोगों ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मां