बिरसिंहपुर: जैतवारा के शिवांश कृषि सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर नापतोल विभाग की कार्रवाई, मेजर टूटा मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
जिले के जैतवारा स्थित शिवांश कृषि सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को नापतोल विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पेट्रोल पंप की माप व्यवस्था और उपकरणों का परीक्षण किया, जिसमें एक मेजर टूटा हुआ पाया गया। अधिकारियों के अनुसार टूटे हुए मेजर पर एम-सील लगाकर उसका उपयोग किया जा रहा था। निरीक