धौलपुर: दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए किया जागरूक, पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों की ली बैठक
बसई नवाब पुलिस चौकी पर रविवार को आम नागरिकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी हरि नारायण मीणा के नेतृत्व में एसपी द्वारा चलाये जा रहे त्रिनेत्र अभियान को लेकर चर्चा करते हुए उनको जागरूक किया। दरअसल एक दिन पूर्व एएसआई आनंद दुबे को बसई नवाब चौकी प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। उनकी ओर से पदभार ग्रहण करने के बाद से ही क्षेत्र में कानून व्