गोड्डा में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनेगी दुर्गा पूजा, मुफस्सिल थाना में हुई शांति समिति की बैठक गोड्डा के मुफस्सिल थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए हेडक्वार्टर डीएसपी जेपीएन चौधरी और मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद कुमार शाह ने सभी पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए