राजमहल: अनुमंडल अस्पताल राजमहल में विधायक, एसडीओ व सिविल सर्जन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियों कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ
रविवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 9 बजे राजमहल अनुमंडल अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा, एसडीओ राजमहल सदानंद महतो एवं सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने संयुक्त रूप से बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की।