पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चल रहे "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को शाम लगभग चार बजे सेहराई में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी शेयर न करने जैसी महत्वपूर्ण सावधानियों की जानकारी दी गई।