Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh

*गर्भवती महिलाओं व बच्चों का हुआ टीकाकरण* *एच आर पी गर्भवतियों को किया चिन्हित* *मातृ शिशु स्वास्थ्य दिवस का आयोजन* सवाई माधोपुर। जिले गुरुवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के कार्मिकों और आशा कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में निर्धारित स्थलों पर टीकाकरण सत्र आयोजित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं प्रदान कीं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया की जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न एम सी एच एन् सत्रों का निरीक्षण किया गया। संस्थान पर व्यवस्थाएं जांची गयी, विभिन्न रजिस्टर, पंजीकरण, उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान व लाइन लिस्ट, जांच, टीकाकरण सम्बन्धी निरीक्षण किया गया। क्षेत्र मे आने वाली गर्भवतियों मे से उच्च जोखिम वाली को चिन्हित करने व उपचारित करने के निर्देश प्रदान किये गये। सी एम एच ओ ने बताया कि मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे) के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर प्रसव पूर्व जांच, आवश्यक परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की गई तथा पोषण, स्वच्छता और समय पर जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। चिकित्सा दलों ने माताओं को सुरक्षित प्रसव और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहने की सलाह दी। साथ ही गर्भवतियों को मौसमी बीमारियो से बचाव के लिए जागरूक किया गया।जिले मे माइक्रोप्लान के अनुसार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सत्रों की मॉनीटरिंग ODK collect Software के माध्यम से रिपोर्ट की गयी।