सिलाव: नालंदा थाना क्षेत्र के सद्भावना नगर पनहेस्सा गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत
Silao, Nalanda | Oct 21, 2024 नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सद्भावना नगर पनहेस्सा गांव में रविवार की सुबह करीब 6.30 बजे संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई. मृतका प्रदीप चौधरी की पत्नी ज्योति देवी थी. मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं. नालन्दा थानाध्यक्ष निशी कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.