सिलाव: सिलाव बाईपास से नशे की हालत में दो व्यक्ति गिरफ्तार, सिलाव थाना पुलिस ने की कार्रवाई
Silao, Nalanda | Oct 19, 2024 सिलाव थाना पुलिस ने नशे की हालत में सिलाव बाइपास से शुक्रवार की संध्या करीब 6.30 बजे दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति द्वारा मेडिकल जांच में अलकोहल सेवन की पुष्टि के बाद शनिवार की दोपहर 1.15 बजे सिलाव थाना से पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.