सिलाव: राजगीर जेएनवी शिविर में विभिन्न राज्यों के एनसीसी कैडेटों ने नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों का किया दौरा
Silao, Nalanda | Oct 20, 2024 राजगीर जेएनवी कैंप में विभिन्न राज्यों से आये एनसीसी कैडेटो ने रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे नालंदा नगर पंचायत स्थित नालंदा विश्वविदयालय के भग्नावशेष का भ्रमण किया. सिडीकेट 1 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, बिहार एवं झारखण्ड के एनसीसी कैडेटों ने नालन्दा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष भ्रमण क्रम में इसका अवलोकन किया.