नवाबगंज: आजाद नगर मीरपुर गांव में एक दलित युवक को बुरी तरह पीटा गया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मामले की जांच में जुटी पुलिस
माती थाना क्षेत्र के आजाद नगर मीरपुर गांव में एक दलित युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार व बुधवार की मध्य रात करीब 12 बजे हुई। मृतक की पहचान सीतापुर के चौबेपुर थाना अटरिया निवासी दुर्गेश रावत पुत्र राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। मृतक दुर्गेश रावत निजी विद्युतकर्मी के तौर पर कार्य करता था।