हाथरस: रामोजी रिसोर्ट रेस्टोरेंट में स्थानीय जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने सांसद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड रामोजी रिसोर्ट रेस्टोरेंट में स्थानीय जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि का धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया गया। सांसद के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष, सदर विधायक, सिकंदराराऊ विधायक के अलावा नव नियुक्त भाजपा जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रहे।