शिवपुरी नगर: शिवपुरी में बारिश से पहले 'महा-सफाई' अभियान: नालों से लेकर गलियों तक चमका रहा नगर पालिका का दस्ता
शिवपुरी में आगामी मानसून को देखते हुए शहर को जलभराव और गंदगी की समस्या से बचाने के लिए नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने कमर कस ली है। कलेक्टर अर्पित वर्मा और प्रभारी सीएमओ अनिल धाकड़ के कड़े रुख के बाद पूरे शहर में एक साथ विशेष स्वच्छता अभियान छेड़ दिया गया है। बारिश की पहली बूंद गिरने से पहले ही शहर के नालों और गलियों की सूरत बदलने के लिए सफाई अमला मुस्तैदी