सादाबाद: सहपऊ क्षेत्र में प्रेमी के साथ रह रही पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सहपऊ क्षेत्र की महिला गांव के ही युवक के साथ कुछ माह पूर्व भाग गई। पिछले कुछ दिनों से वह प्रेमी के साथ वापस गांव में आकर रहने लगी। यह बात पति को काफी नाग वार गुजर रही थी। जिसके चलते बुधवार को अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने सोमवार को दिन में 1:00 बजे करीब आरोपी पति को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है।