🎂🩸 जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, सेवा भाव के साथ मनाया जन्मोत्सव
आज आदरणीय छोटे भाई साहब श्री हरिकृष्ण जी बिरला के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कोटा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी साथियों ने उत्साह और उमंग के साथ जन्मदिन मनाया।
रक्तदान के इस पुनीत कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने और मानव सेवा का संदेश दिया गया।
ईश्वर से कामना है कि हरिकृष्ण जी बिरला सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें। जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🎉
Ladpura, Kota | Nov 6, 2026