रायडीह: समाहरणालय परिसर में कैनोपी आम स्टॉल का उद्घाटन, किसानों और महिला समूहों को मिलेगा सीधा बाजार।
Raidih, Gumla | Jun 6, 2026 गुमला जिले के नए समाहरणालय परिसर में गुरुवार को कैनोपी आम स्टॉल का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद सुखदेव भगत ने उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की उपस्थिति में किया। स्टॉल का संचालन जेएसएलपीएस द्वारा सुपोषित गुमला रायडीह फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना