ब्रह्मपुर: गरहथा के पास कंटेनर-स्कॉर्पियो की टक्कर में एक की मौत, सात घायल, बारात से लौट रहे थे लोग
पटना-बक्सर फोरलेन पर ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गरहथा गांव के समीप सोमवार सुबह 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। बारातियों से भरी स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत सात लोग घायल हो गए हैं।