गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस ने ज्वेलरी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गया शहर में सोमवार को सुबह 11:00 बजे अपराध नियंत्रण एवं ज्वेलरी व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न ज्वेलरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत रूप से आकलन किया गया तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई।