नवाबगंज: रहीमाबाद में पत्नी ने घर में फांसी लगाई, पति से विवाद के बाद पिकअप की किस्त न भर पाने पर नाराज थी
जैदपुर थाना क्षेत्र के रहीमाबाद गांव में 21 वर्षीय शिवकुमारी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन शिवकुमारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।