प्रयागराज: सिकंदरा का नाम बदलने को लेकर महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच ने धरना स्थल पर किया हिंदू आक्रोश मार्च
प्रयागराज के गंगानगर सिकंदरा का नाम बदलने तथा वहां पर लगने वाले मेले को बंद कराने के लिए आज रविवार को शाम हिन्दू आक्रोश मार्च किया गया,महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच द्वारा हिंदू आक्रोश मार्च के माध्यम से विरोध जताया गया है, इस दौरान हिंदू आक्रोश ने सिकंदरा का नाम बदलने,धर्म परिवर्तन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सहित विभिन्न मांगे उठे हैं।