विदिशा नगर: विदिशा में सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के चुनाव की घोषणा, 16 अगस्त को 2911 मतदाता चुनेंगे नया अध्यक्ष
शहर की सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट संतोष शर्मा ने शनिवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दावे-आपत्तियों के बाद 4 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।