छठ की तैयारियों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने बेलसंड और परसौनी के घाटों का किया निरीक्षण
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं तत्पर है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में छठ पर्व मनाने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने आज बेलसंड के बसौल घाट एवं परसौनी प्रखंड के धनकौल स्थित विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व के मद्देनजर सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने घाटों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, खतरनाक एवं अधिक गहरे जल वाले स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग कराने तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा संकेतक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों को सुगम बनाने एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में पर्व मना सकें। निरीक्षण के अवसर पर संबंधित प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
#Sitamarhi #Belsand #Parsauni #ChhathPuja2026 #SitamarhiNews #BiharNews #DM_Sitamarhi #SitamarhiPolice #ChhathGhat #Live4Bihar #BiharAdministration #ChhathMahaparv District Administration Sitamarhi Sitamarhi Police #Sitamarhi #छठ_महापर्व #सीतामढ़ी_समाचार #बेलसंड #परसौनी #छठ_पूजा_2026 #जिला_प्रशासन #सीतामढ़ी_पुलिस #बिहार_न्यूज़ #लोकआस्था_का_महापर्व #सुरक्षित_छठ #Belsand #Parsauni #ChhathPuja2026 #SitamarhiNews #BiharNews #Live4Bihar #छठ_महापर्व #सीतामढ़ी_समाचार #जिला_प्रशासन
Belsand, Sitamarhi | Nov 13, 2026