राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 15 जून को पश्चिमी सिंहभूम जिले में व्यापक स्तर पर कृमि नियंत्रण अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 4,97,431 बच्चों, किशोरों एवं किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों एवं किशोरों को आंतों के कृमि संक्रमण से मुक्ति दिलाना है।