बिहटा: कंचनपुर गांव के पास शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 5 बीघा गेहूं की फसलें जलकर खाक
Bihta, Patna | Apr 10, 2026 बिहटा क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव के पास शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण 5 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। मामला शुक्रवार की दोपहर करीब 12:15 की बताई जा रही है।