बूंदी: मजदूर दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन अति.जिला कलेक्टर ने चौगान गेट से हरीझंडी दिखाकर किया रवाना
Bundi, Bundi | May 1, 2024 जिले में 1 मई मजदूर दिवस के उपलक्ष में राजकीय नूतन माध्यमिक विद्यालय, चौगान गेट से अतिरिक्त जिला कलेक्टर घनश्याम शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मजदूर दिवस पर जागरूकता रैली चौगान गेट से शुभारंभ होकर इंदिरा मार्केट, अहिंसा सर्किल, कलेक्टर के परिसर में स्थित नॉलेज पार्क में समाप्त हुई। इस दौरान जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा सहित अधिकारी मौजूद रहे।