कालपी: कदौरा-हमीरपुर अंतर्जनपदीय बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Kalpi, Jalaun | Jun 24, 2026 पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने हेतु मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे कदौरा थाना क्षेत्र में कदौरा-हमीरपुर (अन्तर्जनपदीय बॉर्डर) का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये, इस दौरान तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।