मारवाड़ जंक्शन तहसील के आउवा गांव में उस समय एक शराबी युवक ने वृद्ध मां एवं उसकी बेटी पर प्राण घातक हमला कर दिया जब दोनों ने युवक से उधार में दिए पैसे मांगे । इस घटना में दोनों मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मारवाड़ जंक्शन से पाली के बांगड़ अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है । पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है ।