बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय नाबालिग गायब, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के मुताबिक उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी 23 जुलाई को घर से गायब हो गई महिला के मुताबिक बेटी के गायब होने के बाद उसे आसपास में काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा जिसके चलते पीड़ित महिला ने बहेड़ी पुलिस से मामले की शिकायत की वहीं जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।