उज्जैन ग्रामीण: गांव गोनसा में ईंट भट्टे पर विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोनसा के ईंट भट्टे पर शनिवार सुबह काम के दौरान विवाद हो गया और आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी मौके से भाग निकला।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कायमी कर ली है तथा फरार होने पर उसकी तलाश कर रही है।