पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिलाओं को अपराध की घटनाओं को न छिपाने, निडर होकर पुलिस से संपर्क करने तथा हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है।