बरहट: जन सुराज कार्यालय में बैठक कर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा युवा संयोजक की की गई नियुक्ति
Barhat, Jamui | Jun 20, 2025 जिला मुख्यालय स्थित जन सुराज कार्यालय में शुक्रवार को जन सुराज के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुमार शांतनु के अध्यक्षता में जन सुराज युवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी के अलावा बरहट, लक्ष्मीपुर, झाझा, सोनो, चकाई, गिद्धौर समेत सभी प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल हुए। उक्त जानकारी शुक्रवार को 5 बजे दी गई।