गोरखपुर: फोन पर बात करने से रोकने पर बहू ने सो रही सास पर चाकू से किया हमला, एम्स पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर में सोमवार देर रात करीब 11 बजे बहू ने सो रही सास पर चाकू से हमला कर दिया।चाकू सास की पीठ में लगा।चीख सुनकर परिजन उठे गए तो बहू तीन महीने के बेटे को गोद में लेकर घर से भाग गई।घायल महिला को पुलिस ने एम्स में भर्ती कराया,जहां उनका इलाज चल रहा है।मंगलवार को ससुर की तहरीर पर पुलिस ने बहू के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।सीओ कैंट ने दी जानकारी।