बांका: भाजपा नगर कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन, विधायक हुए शामिल
Banka, Banka | Apr 8, 2026 भाजपा नगर कार्यालय में बुधवार की सुबह 11:00 बजे पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल बांका विधायक रामनारायण मंडल उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम पार्टी की स्थापना से लेकर पार्टी को लेकर विस्तृत चर्चा की।