लखनऊ के महिंगवां थाना क्षेत्र के बरगदी गांव में अवैध खनन का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि खनन माफियाओं ने किसान के खेत से सैकड़ों ट्रॉली मिट्टी खोद डाली, लेकिन पुलिस और राजस्व विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। ग्रामीणों में आक्रोश है और मिलीभगत के आरोप भी लग रहे हैं।