पुलिस आयुक्त, महानगर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री सुनील मेहता एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए शनिवार रात्रि सराफा क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त सराफा श्री यश बिजौरिया, थाना प्रभारी सराफा श्री राजकुमार लिटोरिया, थाना सराफा स्टाफ द्वारा त्यौहार संबंधी बैठकें ली गईं एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों के साथ पैदल भ्रमण कर राजवाड़ा पैलेस, पीपली बाजार, बर्तन बाजार, बोहरा बाजार एवं खजूरी बाजार की बाजार व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए वाहन चेकिंग की गई तथा ड्रोन के माध्यम से संपूर्ण क्षेत्र पर निगरानी रखी गई।
सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्बाध बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी एवं प्रभावी पुलिसिंग।👮♂️🚔
#IndorePolice #SarafaPolice #DCPZone4 #NightPatrolling #publicsafety
@mppolicedeptt
@mohdept
@indorepoliceliv
Indore, Indore | Aug 23, 2026