रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज में भीषण गर्मी को देखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं को गमछा किया गया वितरण
रॉबर्ट्सगंज में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे DBA सभागार में हुई जिसमें भीषण गर्मी को देखते हुए 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को गमछा वितरण किया गया इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अधिवक्ताओं से आर्थिक सहयोग लेकर यह पुनीत कार्य किया